ग्वातेमाला में विमान हादसा, 4 की मौत
ग्वाटेमाला सिटी, 27 मई (आईएएनएस)। ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी के बाहरी हिस्से में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी नागर विमानन अधिकारियों ने दी।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार विमान ने लॉ ओरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अल सल्वाडोर के इलोपांगो उड़ान भरी थी।
अग्निशमन विभाग के अनुसार विमान ग्वाटेमाला सिटी के करीब स्वानहिल शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विभाग के प्रवक्ता जोस रॉड्रिग्स ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि पीड़ितों की शिनाख्त हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि विमान चालक का नाम फ्रांसिस्को पिनेडा और यात्रियों के नाम गुलेरमो साएद और रोनाल्डो सोतो थे। इसके अलावा स्वानहिल में लाजारो एस्त्रादा नाम का एक श्रमिक भी मारा गया।
रॉड्रिग्स ने बताया कि विमान के पूरी तरह नष्ट हो जाने की वजह से राहतकर्मियों को विशेष उपकरण इस्तेमाल करने पड़े। हादसे के समय बारिश हो रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications