फजलुल्लाह मारा गया : रपट
समाचार चैनल 'जियो न्यूज' के अनुसार फजलुल्लाह और उसके छह साथी अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत के बर्ग मताल जिले में मारे गए। यह इलाका पाकिस्तानी सीमा के निकट है।
अफगान सीमा बल के पूर्वी इलाके के प्रमुख मोहम्मद जमान ममोजई ने बताया, "मौलवी फजलुल्लाह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बुधवार रात मारा गया।"
अफगानिस्तान के तालिबान ने मुठभेड़ की खबर को सही बताया है लेकिन कहा कि इसमें कोई विदेशी आतंकवादी शामिल नहीं था।
उधर, बाजौर इलाके में पाकिस्तानी तालिबान के सरगना मौलाना फकीर मोहम्मद ने इस बात से इंकार किया कि फजलुल्लाह अफगानिस्तान में तालिबान की सशत्र मुहिम की अगुवाई कर रहा था।
फजलुल्लाह की मौत की खबर से पहले फकीर मोहम्मद का यह बयान आया था। उसने कहा, "ऐसा हो सकता है कि फजलुल्लाह नूरिस्तान में हो लेकिन वह यहां लड़ाई में शामिल नहीं है।"
बीते साल नवंबर में बीबीसी को दिए साक्षात्कार में फजलुल्लाह ने कहा था कि स्वात में पाकिस्तानी सेना के अभियान के बाद वह अफगानिस्तान भाग गया था। उल्लेखनीय है कि फजलुल्लाह पाकिस्तान के मशहूर मौलवी सूफी मोहम्मद का दामाद था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications