पाटील की यात्रा बेहद गौरवपूर्ण : जियाबाओ
बीजिंग, 27 मई (आईएएनएस)। चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने गुरुवार को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील का भव्य स्वागत करते हुए दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 60 बरस पूरे होने के मौके पर हो रही उनकी इस यात्रा को 'बेहद गौरवपूर्ण' करार दिया।
दोनों नेताओं की झोंगनानगइ पेविलियन में मुलाकात से पूर्व जियाबाओ ने कहा, "हम आपका हार्दिक अभिनंदन करते हैं।" झोंगनानगइ पेवेलियन उस परिसर में है, जहां चीन के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आवास और कार्यालय हैं।
राष्ट्रपति के चीन आगमन पर जियाबाओ ने कहा, "यह बेहद गौरवपूर्ण है।" चीन में पिछले 10 बरसों में किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की यह प्रथम यात्रा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications