एप्पल की कीमत अब माइक्रोसॉफ्ट से ज्यादा
माइक्रोसॉफ्ट के शेयर की कीमत में कमी और एप्पल के शेयर भाव में लगातार तेजी के चलते एप्पल अब सबसे ज्यादा बाजार पूंजी वाली प्रौद्योगिकी कंपनी बन गई है।
बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार के सूचकांक नॉस्डेक पर एप्पल के शेयर भाव में 1.53 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने से कंपनी का बाजार पूंजीकरण (कंपनी के सभी शेयरों की कुल कीमत) 227.1 अरब डॉलर हो गया। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के शेयर भाव में 1.69 प्रतिशत की गिरावट के चलते इसका बाजार पूंजीकरण 225.58 अरब डॉलर रह गया।
इसके अलावा एप्पल अब अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। अमेरिका में एप्पल अब सिर्फ 280 अरब डॉलर बाजार पूंजीकरण वाली एक्सॉन मोबिल से पीछे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications