मलेशिया के सबसे अमीर लोगों में 2 भारतीय
अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका 'फोर्ब्स' ने यह सूची जारी की है। मलेशिया के 40 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 51 अरब डॉलर है जबकि पिछले साल यह 36 अरब डॉलर और वर्ष 2008 में भी 46 अरब डॉलर थी।
भारतीय मूल के आनंदा कृष्णन को इस सूची में दूसरा स्थान दिया गया है। उनकी कुल संपत्ति 8.1 अरब डॉलर आंकी गई है। चीनी मूल के रॉबर्ट कुक पहले स्थान पर हैं।
कभी तेल व्यापारी रहे कृष्णन इन दिनों दूर संचार कंपनी मैक्सिस कम्युनिकेशसं के मालिक हैं। उनकी इस कंपनी ने बीते साल नवंबर में आईपीओ के माध्यम से कुल 3.4 अरब डॉलर इकट्ठे किए थे।
अमीरों की इस फेहरिस्त में दूसरा भारतीय नाम ए. के. नाथन है। 54 साल के नाथन की कुल संपत्ति 25 करोड़ डॉलर आंकी गई है और सूची में वह 24वें स्थान पर हैं। नाथन का निर्माण से जुड़ा कारोबार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications