उप्र में 12वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक आनंद मोहन ने इलाहाबाद में गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कुल 14,78,040 (संस्थागत और व्यक्तिगत मिलाकर) परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 80.55 फीसदी उत्तीर्ण होने में सफल रहे।
बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक 73.55 फीसदी उत्तीर्ण छात्रों के मुकाबले में 89.62 प्रतिशत छात्राएं सफल हुई हैं।
कुल 8,34,860 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 6,14,007 उत्तीर्ण हुए। इसी तरह 6,43,180 छात्राएं परीक्षा में बैठीं, जिसमें से 5,76,402 सफल रहीं।
पिछले साल भी छात्राएं छात्रों पर भारी पड़ी थीं। लड़कों के मुकाबले लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत अधिक था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications