'हाउस ऑफ लॉर्डस' में मनोनीत हो सकते हैं भारतीय मूल के उद्योगपति

करोड़पति उद्यमी पोपट ने केमरन की कंजरवेटिव पार्टी को दो लाख पाउंड का चंदा दिया था।

ब्रिटिश समाचार-पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक चार करोड़ बीस लाख पाउंड की संपत्ति के मालिक डोलर पोपट अपने परिवार के साथ 1971 में 17 साल की उम्र में युगांडा से ईदी अमीन की तानाशाही से बचकर ब्रिटेन आ गए थे। उस समय उनकी जेब में सिर्फ 10 रुपये थे।

डोलर ने टोरी पार्टी के कुछ प्रमुख नेताओं को चुनाव में वित्तीय मदद दी थी। अंतर्राष्ट्रीय विकास सचिव मिशेल और केबिनेट मंत्री बारोनेस सईद बारसी के अलावा युगांडा में जन्मे ब्रिटिश सांसद शैलेश वारा को भी चंदा दिया था।

डोलर ने विम्पी रेस्तरां में वेटर की नौकरी से अपने करियर की शुरुआत की थी इसके बाद वह एकाउटेंट बने। बाद में उन्होंने कंपनियों को वित्तीय सलाह उपलब्ध कराने वाली अपनी एक कंपनी खोली।

अब पूरे ब्रिटेन में उनके समूह टीएलसी के कई होटल और केयर होम्स हैं।

ब्रिटेन में भारतीयों से बात करते हुए डोलर ने कहा, "यहां दुनिया भर के निवासी बस गए हैं। जब में यहां 1971 में आया था तो सिर्फ भारत, पाकिस्तान और अफ्रीकी कैरीबियाई देशों के लोग ही यहां आए थे लेकिन अब बहुत ज्यादा देशों के अप्रवासी यहां आ गए हैं। "

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+