रेडिसन होटल से कारतूस बरामद, 3 इतालवी हिरासत में
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि होटल कर्मचारियों ने कमरा नंबर 448 से गुरुवार सुबह सफाई करने के दौरान ये कारतूस बरामद किये।
अधिकारी ने बताया,"मंगलवार सुबह ये तीनों इतालवी युवक होटल में ठहरने के लिए आए थे और उसी दिन शाम को उन्होंने कमरा का खाली कर दिया था। इनमें से एक युवक को मुंबई जबकि दो अन्य को पुणे से हिरासत में लिया गया।"
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट स्थित इस होटल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
इससे पहले फरवरी में इसी होटल से दो ब्रिटिश नागरिकों को विमानों पर नजर रखने के मामले में हिरासत में लिया गया था। उन्होंने बाद में जमानत मिल गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications