आवश्यक नहीं फिटनेस डीवीडी का कारगर होना

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। यदि आप खुद को छरहरा और स्वस्थ बनाने के लिए फिटनेस डीवीडी खरीदने को बाजार रुख कर रहे हैं तो एक बार फिर सोच लें। विशेषज्ञों का कहना है कि हर व्यक्ति की जरूरतें अलग होती हैं और उन्हीं के मुताबिक व्यायाम के लिए प्रशिक्षक की राय लेना ज्यादा कारगर है।

योग गुरु भरत ठाकुर ने आईएएनएस से कहा, "एक योग गुरु यह अच्छी तरह से जानता है कि किन तकनीकों को डीवीडी के जरिए सीखना उचित है और किन तकनीकों के लिए प्रशिक्षक की आवश्यकता है। मैं व्यक्तिगत तौर पर डीवीडी के जरिए योग सिखाने के पक्ष में नहीं हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि इससे लोगों को परेशानी भी हो सकती है।"

उन्होंने कहा, "अभिनेत्रियों से योग सीखना बिल्कुल वैसा ही है जैसा कि आप मुझसे अभिनय सीखें। मैं इसके खिलाफ हूं।"

फिटनेस विशेषज्ञ तसनीम जकी कहती हैं डीवीडी के जरिए आप कुछ मूल बातें सीख सकते हैं लेकिन दो व्यक्ति समान नहीं होते और उन्हें अलग-अलग तरह के प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है।

तसनीम कहती हैं, "हर व्यायाम हरेक व्यक्ति के लिए नहीं होता। जब कोई व्यक्ति मेरे पास आता है तो उसकी फिटनेस और शरीर में मौजूद वसा के प्रतिशत के आधार पर मैं उसके लिए एक फिटनेस योजना तैयार करती हूं। जो व्यायाम बिपाशा बसु के लिए कारगर रहे वे किसी अन्य व्यक्ति के लिए कारगर नहीं भी हो सकते।"

हॉलीवुड अभिनेत्री जेन फोंडा ने सबसे पहले 1982 में अपने फिटनेस वीडियो जारी कर यह नया चलन शुरू किया था। इसके बाद जेसिका सिम्पसन और कार्मेन एलेक्ट्रा जैसी अभिनेत्रियों ने अपने फिटनेस वीडियो पेश किए।

पिछले दो साल से कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी ऐसा कर रही हैं। सबसे पहले शिल्पा शेट्टी ने अपना फिटनेस वीडियो पेश किया, उनके बाद बिपाशा और अब आइटम गर्ल शर्लिन चोपड़ा ने अपनी फिटनेस डीवीडी जारी की है।

अभिनेत्री करीना कपूर के 'टशन' (2008) फिल्म के लिए साइज जीरो काया प्राप्त करने और इसके लिए योग को श्रेय देने के बाद से फिटनेस डीवीडी की मांग बढ़ गई है।

दिल्ली के योग प्रशिक्षक जुबिन अत्रे कहते हैं कि बहुत से लोग उनसे 'पॉवर योग' के विषय में जानना चाहते हैं।

अत्रे कहते हैं, "लोग 'पॉवर योग' के विषय में नहीं जानते हैं लेकिन वे मेरे पास आते हैं और 'पॉवर योग' सीखना चाहते हैं क्योंकि करीना ने इसी योग के जरिए छरहरी काया प्राप्त की थी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+