आंध्र प्रदेश में श्रीकालहस्ती मंदिर का प्रवेश द्वार गिरा
पुलिस ने बताया कि 136 फुट ऊंचे इस ऐतिहासिक प्रवेश द्वार में हाल ही में दरारें आ गई थीं। किसी अनहोनी को देखते हुए उसके करीब स्थित सभी दुकानों को पहले ही स्थानांतरित कर दिया गया था।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को आखिरकार वह प्रवेश द्वार गिर गया लेकिन इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसमें हालांकि 100 बंदरों के मरने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
इस प्रवेश द्वार को 1516 में विजयनगर के राजा श्रीकृष्णदेवराय ने बनवाया था। घटना के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां जमा हो गए और इस ऐतिहासिक घरोहर को संजोने को लेकर बरती गई लापरवाही के लिए सरकार को कोसने लगे।
गौरतलब है कि इंजीनियरों ने मंगलवार को निरीक्षण करने के बाद इस सात मंजिली संरचना के चारों ओर 150 मीटर क्षेत्र को खतरनाक घोषित कर दिया था। इसके बाद वहां से सभी दुकानों को हटा लिया गया था। मुख्यमंत्री के. रोसैया ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications