पुलिस मुठभेड़ में मारा गया ईनामी डकैत

लखनऊ। लखनऊ में मंगलवार देर रात पुलिस ने एक मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी डकैत बिचौली केवट को मार गिराया जबकि उसके चार साथी मौके से भाग निकले। यहां के पिकनिक स्पॉट रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर बुंदेलखंड के बीहड़ों के कुख्यात डकैत बिचौली को करीब आधा घंटे तक चली मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसके कब्जे से दो राइफल, एक पिस्तौल और एक रिवाल्वर बरामद की गई।

पढ़ें - उत्तर प्रदेश की खबरें

लखनऊ के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि किसी व्यापारी के अपहरण के सिलसिले में बिचौली साथियों के साथ लखनऊ आया है। जब पिकनिक स्पॉट के पास उसकी घेराबंदी की गई तो उसने फायरिंग करनी शुरू कर दी।

बिचौली चित्रकूट का रहने वाला था और उस पर वहां के विभिन्न थानों में हत्या, अपहरण और लूट के तकरीबन एक दर्जन के अधिक मामले दर्ज थे। सरकार की तरफ से उसके ऊपर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित था। हमीद ने कहा कि बिचौली के फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+