महिंद्रा एंड महिंद्रा ने किया रेवा का अधिग्रहण
दोनों कंपनियों ने कहा कि अधिग्रहण के बाद बेंगलुरू स्थित रेवा का नया नाम 'महिन्द्रा रेवा' कर दिया जाएगा। एम एण्ड एम के ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अध्यक्ष पवन गोयनका को रेवा का नया अध्यक्ष बनाया जाएगा। रेवा के संस्थापक चेतन मेनी कंपनी के तकनीक और रणनीति प्रमुख बने रहेंगे। वह बोर्ड के सदस्य भी रहेंगे।
एम एण्ड एम ने नियामक संस्था को भेजे दस्तावेज में कहा है कि कंपनी नए निदेशक मंडल में एम एण्ड एम के पांच, मेनी परिवार के दो और रेवा की सह संस्थापक कैलीफोर्निया की कंपनी एईवी एलएलसी के एक सदस्य को मनोनीत किया जाएगा। गौरतलब है कि रेवा ने अब तक 24 देशों में 3,500 बिजली से चलने वाली कारें बेची हैं। एम एण्ड एम कम प्रदूषण करने वाले ईंधन और बिजली से चलने वाले तिपहिया व्यावसायिक वाहन 'बिजली' का विकास कर रही है। साथ ही कंपनी अपने छोटे ट्रक 'मैक्सिमो' का बिजली से चलने वाला वर्जन भी तैयार कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications