कुपवाड़ा में सेना ने रोकी घुसपैठ, मारे 2 घुसपैठिए
श्रीनगर।
जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को सेना ने घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी। सेना की कार्रवाई में दो घुसपैठिए मारे गए। जम्मू एवं कश्मीर के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप सेना ने दो घुसपैठिए मार गिराए। id="toptextpromo">href="/topic/terrorist"
target="_blank">पढ़ें
-
आतंकियों
से
जुड़ी
खबरें
अधिकारियों
ने बताया कि सेना के चौकस जवानों ने बुधवार सुबह घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों के गुट को चुनौती दी। आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों को देख कर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों द्वारा जवाबी कार्रवाई किए जाने पर दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना के प्रवक्ता ने कहा "मुठभेड़ बंद हो जाने के बावजूद क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।"











Click it and Unblock the Notifications