खौफ का सबब बना एक मोबाइल नंबर!
पिछले 10 वर्षो में जितने भी लोगों ने इस मोबाइल नंबर को अपने मोबाइल फोन की शोभा बनाया, वे भगवान को प्यारे हो चुके है। इसके आखिरी उपयोगकर्ता व्यक्ति को राजधानी सोफिया के एक भारतीय रेस्त्रां के पास मार गिराया गया।
इस मोबाइल नंबर के पहले उपयोगकर्ता थे, बुल्गारियाई मोबाइल फोन कंपनी मोबीटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्लादिमीर ग्रैशनोव। ग्रेशनोव की महज 48 वर्ष की उम्र में मौत हो गई थी।
इसके बाद यह मोबाइल नंबर बुल्गारिया के माफिया किंग कोंसटैनटिन दमित्रोव के नाम पर जारी किया गया। उन्हें 2003 में हॉलैंड में किसी ने मार गिराया। वह मात्र 31 वर्ष के थे।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक हत्या किए जाने के वक्त दमित्रोव अपनी एक मॉडल मित्र के साथ किसी रेस्त्रां में बैठकर भोजन कर रहे थे।
इसके बाद यह नंबर व्यवसायी के. डिशलेव के नाम जारी किया गया। उन्हें 2005 में एक भारतीय रेस्त्रां के बाहर गोली मार दी गई। डिशलेव कोकीन की तस्करी में लिप्त थे।
इस फोन नंबर को बंद कर दिया गया है। जब भी कोई इस नंबर पर कॉल करता है, को उसे संदेश मिलता है कि यह नंबर कवरेज एरिया से बाहर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications