निजी उड़ानों से सफर कर सकते हैं केंद्रीय कर्मचारी
नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। एयर इंडिया के हजारों कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बुधवार को अपने कर्मचारियों से कहा कि वे इस सरकारी विमानन कंपनी की उड़ानें सामान्य होने तक निजी कंपनियों की उड़ानों से यात्रा कर सकते हैं।
सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि हवाई यात्रा के लिए अधिकृत कर्मचारी किसी भी उड़ान से आधिकारिक कार्यो और अधिकृत छुट्टी के लिए भी सफर कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को एयर इंडिया के 15,000 से अधिक कर्मचारी वेतन मिलने में देरी पर विरोध जताते हुए हड़ताल पर चले गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications