ईरान की सलाह पर रूस का दो टूक जवाब (लीड-1)

तेहरान/मास्को, 26 मई (आईएएनएस)। ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने रूस से बुधवार को कहा है कि वह तेहरान के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का समर्थन करने पर फिर से विचार करे। दूसरी ओर रूस ने अहमदीनेजाद की इस सलाह पर दो टूक जवाब दिया और कहा कि रूस का रुख न तो अमेरिका समर्थक है और न ईरान समर्थक ही।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार अहमदीनेजाद ने टेलीविजन पर दिए एक वक्तव्य में कहा, "हम इस संवेदनशील मौके पर यह बिल्कुल नहीं देखना चाहेंगे कि हमारा पड़ोसी देश, रूस उन लोगों का समर्थन करे, जो हमारे खिलाफ हैं और जिन्होंने 30 वर्षो से हमसे दुश्मनी कर रखी है। ईरान को यह स्वीकार्य नहीं है। मैं उम्मीद करता हूं कि रूस इस पर गौर करेगा और सुधारात्मक कार्रवाई करेगा।"

समाचार एजेंसी आईएसएनए ने अहमदीनेजाद के हवाले से कहा है, "यदि मैं रूसी अधिकारियों की जगह होता तो ज्यादा सावधानीपूर्वक कदम उठाता।"

अहमदीनेजाद ने अमेरिका और रूस से यह भी आग्रह किया कि दोनों देशों को ईरान के परमाणु सफाई समझौते का समर्थन करना चाहिए। अहमदीनेजाद ने कहा कि यह समझौता एक सर्वोत्तम अवसर है और इसमें बहानेबाजी की कोई गुंजाइश नहीं बची है।

अहमदीनेजाद के इन नेक सलाहों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रूसी राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव के सहयोगी सर्जे प्रीखोदको ने बुधवार को साफ किया कि तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर रूस का रुख न तो अमेरिका समर्थक है और न ईरान समर्थक ही।

प्रीखोदको ने इस बात को खारिज कर दिया कि मास्को ने अमेरिका या ईरान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि रूस अपने दीर्घकालिक सरकारी हितों के आधार पर कदम उठाता है।

प्रीखोदको ने कहा, "हमारा पक्ष खासतौर से रूसी है। इसमें सभी रूसी लोगों के हित शामिल हैं। इसलिए यह न तो अमेरिका समर्थक हो सकता और न ईरान समर्थक ही।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+