मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 35 मरे
पुलिस के मुताबिक बस में सवार सभी लोग एक शादी पार्टी से लौट रहे थे। इस दुर्घटना में कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं।
दुर्घटना राज्य की राजधानी से करीब 300 किलोमीटर दूर आदिलाबाद जिले के दनाबंदा गांव में हुई।
पुलिस का कहना है कि घायलों में कई की हालत गंभीर है। बस में 60 से अधिक लोग सवार थे। एक शादी की पार्टी में शिरकत करने के बाद वे अपने गांव कोथुर लौट रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications