रूस में बम विस्फोट, 3 मरे 20 घायल
शहर प्रशासन नागरिक सुरक्षा प्रमुख बोरिस स्क्रिपका ने बुधवार को बताया कि शहर के मध्य स्थित एक सभा कक्ष से 15 मीटर की दूरी पर एक बम में विस्फोट हुआ।
स्क्रिपका ने कहा, "जिस तरह से तमाम आतंकी घटनाएं घट रही हैं, इसे भी उसी तरह का एक आतंकी हमला माना जा रहा है।" उन्होंने कहा कि मृतकों में सभी महिलाएं हैं।
एक कानून प्रवर्तन सूत्र ने आरआईए नोवोस्ती को बताया कि यह एक कार विस्फोट की घटना थी। घटना की जांच जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications