रूस ने ईरान के दावे को खारिज किया
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार रूस की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने इसके पहले एक टेलीविजन पर दिए साक्षात्कार में कहा था कि तेहरान के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को रूस का समर्थन ईरान को स्वीकार नहीं होता।
वाईनेटन्यूज सर्विस ने अहमदीनेजाद के हवाले से कहा है, "मैं आशा करता हूं कि रूस इस पर गौर करेगा और सुधारात्मक कार्रवाई करेगा।"
लेकिन प्रीखोदको ने इस बात को खारिज कर दिया कि मास्को ने एक पक्ष या दूसरे पक्ष का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि रूस अपने दीर्घकालिक सरकारी हितों के आधार पर कदम उठाता है।
प्रीखोदको ने कहा, "हमारा पक्ष खासतौर से रूसी है। इसमें सभी रूसी लोगों के हित शामिल हैं। इसलिए यह न तो अमेरिका समर्थक हो सकता और न ईरान समर्थक ही।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications