दिल्ली में तपिश जारी
नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। दिल्लीवासियों के लिए बुधवार एक और गर्म दिन साबित हो रहा है। चढ़ते पारे के बीच बिजली और पानी की कमी ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "बुधवार का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।"
उन्होंने बताया कि इस सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं है और तापमान में वृद्धि हो सकती है।
आर. के. पुरम इलाके में रहने वाली अल्का सिंह कहती हैं, "कई बार पूरे दिन बिजली नहीं रहती है। इसलिए इनवर्टर वगैरह भी काम नहीं करते क्योंकि ये चार्ज नहीं हो पाते।"
बिजली बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि तापमान में वृद्धि के चलते बिजली के तार पिघलने लगते हैं जिन्हें बदलने में वक्त लगता है इसलिए बिजली की कटौती होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications