राष्ट्रपति चीन दौरे पर रवाना

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील बुधवार को चीन के छह दिवसीय दौरे पर बीजिंग के लिए रवाना हो गईं। इस यात्रा के दौरान वह चीनी राष्ट्रपति हू जिन्ताओ से मुलाकात करने के अलावा कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।

पाटील के साथ 60 सदस्यों का एक कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी गया है। इसमें देश के सभी तीन व्यापारिक संघों के सदस्य शामिल हैं।

राष्ट्रपति बीजिंग के अलावा शांघाई और लुओयांग भी जाएंगी। 26-31 मई की इस यात्रा के दौरान पाटील गुरुवार को जिन्ताओ से मिलेंगी। दोनों नेता कई द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मसलों पर चर्चा करेंगे। इनमें सीमा पर तनाव का मुद्दा भी शामिल होगा।

पाटील पिछले 10 वर्षों के दौरान चीन का दौरा करने वाली पहली भारतीय राष्ट्रपति होंगी। वह बीजिंग में नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के प्रमुख वू बांगुओ और प्रधानमंत्री बेन जियाबाओ से भी मुलाकात करेंगी।

राष्ट्रपति पाटील हेनान प्रांत के लुओयांग शहर में बने भारतीय शैली के एक बौध मंदिर का उद्धाटन भी करेंगी। इस मंदिर का विचार चीन की ओर से वर्ष 2003 में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दौरे के समय दिया गया था।

पाटील 'शंघाई वल्र्ड एक्सपो' में शिरकत करेंगी। वह यहां के भारतीय पेवेलियन का दौरा करेंगी। भारतीय पेवेलियन यहां सबकी पंसद बन चुका है। यहां हर रोज औसतन 25,000 लोग पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति शंघाई में रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण भी करेगी।

भारतीय राष्ट्रपति का चीन दौरा उस समय हो रहा है जब चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2008 में 34 फीसदी बढ़ा और यह 51.8 अरब डॉलर तक पहुंच। परंतु वर्ष 2009 में इसमें कमी आई और यह 43.27 अरब डॉलर रहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+