ग्रामीण अर्थव्यवस्था तक पहुंचे : प्रधानमंत्री

व्यापार एवं उद्योग पर प्रधानमंत्री की परिषद की पहली बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी एक बयान में कहा गया है, "प्रधानमंत्री ने कहा कि उद्योग जगत को ग्रामीण अर्थव्यवस्था तक पहुंचने और कौशल विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों में योगदान करने की आवश्यकता है।"

मनमोहन सिंह ने खाद्य सुरक्षा, सार्वजनिक-निजी साझेदारी, पिछड़े इलाकों का विकास और कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी जैसे अपने-अपने रुचि के विषयों पर उपसमूह गठित करने के लिए भी सदस्यों को आमंत्रित किया, ताकि इन मुद्दों पर आगे की चर्चा की जा सके और सरकार के पास सदस्यों के सुझाव प्राप्त हो सकें।

बयान में कहा गया है, "पीएमओ इन समूहों का संयोजन करेगा।"

इस बैठक में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा तथा प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष सी.रंगराजन ने हिस्सा लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+