कुशीनगर में अष्टधातु की 2 मूर्तियां बरामद

इन मूर्तियां अंतप्र्रातीय मूर्ति चोर गिरोह से बरामद की गई हैं। इस सिलसिले में गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

जनपद के हाटा कोतवाली अंतर्गत ग्राम भिसवा धूस स्थित मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां काफी दिनों पूर्व चोरी हुई थी। इस बारे में कोतवाली हाटा में मामला दर्ज हुआ था। बुधवार को थाना अध्यक्ष तरया सुजान को सूचना मिली कि अतप्र्रातीय मूर्ति चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य शहदुल्ली निवासी व अशोक प्रसाद व उर्फ पप्पू मूर्तियों को छिपाने की कोशिश में घूम रहे हैं।

पुलिस दल के साथ थाना अध्यक्ष तरया सुजान ने मठिया श्रीराम के शरहद के समीप दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में देखकर उनकी तलाशी ली। उनकी निशानदेही पर शरहद के समीप झाड़-झंखार के पास दोनों मूर्तियां बरामद हुईं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों के पास से दो कट्टे, व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+