बिहार के तापमान में मामूली गिरावट
पटना। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद बिहार के अधिकांश हिस्सों में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन उमस से लोग बेहाल हैं। बुधवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 27.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 25.5 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
बिहार के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने बुधवार को बताया कि अगले 24 घंटों के भीतर मौसम में ज्यादा तब्दीली होने के आसार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।













Click it and Unblock the Notifications