उप्र में पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार
लखनऊ, 26 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। राज्य में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को पार गया है और लोग लू से बेहाल हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा आगरा का अधिकतम तापमान 46.0, इलाहाबाद का 40.9, कानपुर का 41.9, वाराणसी का 39.4 और लखनऊ का 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि झुलसाने वाली गर्मी से अभी अगले कुछ दिन राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तापमान में लगातार इजाफा पश्चिमी हवाओं की वजह से हो रहा है जो राजस्थान से यहां पहुंच रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications