चिमनी के मलबे से शव बरामद
झ्झांसी के बड़ागांव थाना-प्रभारी सत्यदेव सिंह ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि राहत व बचाव कार्य के दौरान बुधवार तड़के चिमनी के मलबे से एक शव बरामद किया गया, जिसकी शिनाख्त जिले के बड़ल गांव निवासी मेवालाल(48) के रूप में हुई है।
सिंह ने कहा कि एक अन्य मजदूर लापता है। आशंका है कि वह मलबे में दबा हो सकता है। उन्होंने बताया कि राहत व बचाव दल द्वारा मलबा हटाने का काम जारी है। सेना से भी इस काम में मदद ली जा रही है।
बड़ागांव क्षेत्र स्थत विद्युत संयंत्र की 210 मीटर लंबी निर्माणाधीन चिमनी सोमवार दोपहर ढह गई थी, जिसकी चपेट में आकर तीन मजदूर घायल हो गए थे। इस मामले में मंगलवार को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निगम लिमिटेड (यूपीपीसीएल)ने निर्माणदायी संस्था नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी (एनबीसीसी) के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।
इससे पहले यूपीपीसीएल के अध्यक्ष नवनीत सहगल ने आईएएनएस को बताया था कि चिमनी निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल और लापरवाही बरतने के आरोप में निर्माणदायी संस्था एनबीसीसी के खिलाफ यूपीपीसीएल की तरफ से झ्झांसी के बड़गांव थाने में मामला दर्ज कराया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications