मध्य प्रदेश में लू की मार
भोपाल 26 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी जारी है और लू झुलसा देने वाली है। पारा अब भी 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, वहीं प्रदेश में सबसे गर्म गुना रहा जहां 48 डिग्री सेल्सियस पारा रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के अनेक हिस्सों में तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया, परंतु गर्मी का असर बना हुआ है। भोपाल में अधिकतम तापमान 43़ 7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 41़ 3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर 46़1 डिग्री सेल्सियस और जबलपु में 44़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और लू का कहर जारी रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications