अब शावेज बने ब्लॉगर
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार शावेज ने मंगलवार को 'युनाइटेड सोशलिस्ट पार्टी ऑफ वेनेजुएला' (पीएसयूवी) की बैठक में अपने ब्लॉग के बारे में बताया। उनके ब्लॉग को 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट चावेज डॉट ओआरजी डॉट वीई' पर पढ़ा जा सकता है। शावेज ने कहा कि इस ब्लॉग पर उनके भाषणों और कार्यक्रमों का ब्यौरा होगा।
विगत 28 अप्रैल को शावेज ट्विटर के साथ जुड़े थे। अब तक उनके लगभग साढ़े चार फॉलोवर बन चुके हैं। उन्होंने आने वाले ट्वीट का जवाब देने के लिए 200 से अधिक लोगों का एक दल नियुक्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications