छात्रा को पीटने वाली प्राचार्या का तबादला

संघ राज्य क्षेत्र चण्डीगढ़ के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि शासकीय मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल की प्राचार्या इंदु बाला को सोमवार को एक छात्रा को बेवजह थप्पड़ मारने के मामले में दोषी पाया गया है और उसे दोबारा हरियाणा काडर भेज दिया गया है।

बाला ने सोमवार को कथित तौर पर 12वीं की छात्रा मिनी ठाकुर को बेवजह थप्पड़ मारा था। इसके बाद छात्रा के अभिभावक पुलिस के साथ स्कूल पहुंच गए थे। ठाकुर के अभिभावकों ने चण्डीगढ़ के शिक्षा व गृह सचिव राम निवास को भी एक लिखित शिकायत भेजी थी।

उप जिला शिक्षा अधिकारियों की एक दो सदस्यीय टीम ने मंगलवार को मामले की जांच की।

जिला शिक्षा अधिकारी चंचल सिंह ने बताया, "जांच अधिकारियों ने प्राचार्या, छात्रा और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए हैं। वे शिक्षा सचिव को अंतिम रिपोर्ट देने से पहले इस मामले के सभी पक्षों पर गौर करेंगे।"

मामले में कार्रवाई करते हुए निवास ने बाला के वापस हरियाणा तबादले का आदेश दिया है।

निवास ने बुधवार को आईएएनएस से कहा, "हमने प्राचार्या को एक छात्रा को बेवजह थप्पड़ मारने के आरोप में दोषी पाने के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है।"

चण्डीगढ़ में 1992 से कार्यरत बाला ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। वर्ष 2003 में उन्हें पदोन्नत कर प्राचार्या बनाया गया था।

ठाकुर ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि वह परिसर से गुजर रहे अपने सहपाठियों की ओर देखकर मुस्कुरा रही थी तभी प्राचार्या की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने उसे डांटा और उसके चेहरे पर थप्पड़ लगाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+