केवल 3 मिनट में एटीएम मशीन लेकर गायब हुए चोर

यह एटीएम मशीन एचडीएफसी बैंक की थी। बेंगलुरू से 30 किलोमीटर दूर स्थित एनीकल से इस मशीन को चुराया गया था। बाद में वहां से कई किलोमीटर दूर हसकुर के नजदीक यह मशीन टूटी-फूटी, जली और खुली हुई अवस्था में मिली।

एनीकल पुलिस स्टेशन के प्रभारी एच. ए. वेंकटेश ने आईएएनएस को बताया, "बैंक अधिकारियों ने हमें बताया कि शनिवार को एटीएम मशीन में 16 लाख रुपये डाले गए थे। वे अब तक हमें यह नहीं बता सके हैं कि घटना के समय मशीन में कितना पैसा था। यह पता लगाने के लिए वे गणना कर रहे हैं कि शनिवार से मंगलवार तड़के तक कितना पैसा निकाला गया।"

वेंकटेश ने बताया कि एटीएम पर तैनात दो गार्ड उस समय सो रहे थे। जब सुबह तीन बजे के आस-पास उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि एटीएम मशीन गायब है। बीस मिनट बाद एनीकल पुलिस स्टेशन को चोरी की सूचना दी गई।

उन्होंने बताया कि एटीएम मशीन जमीन से जुड़ी हुई नहीं थी। उन्होंने कहा, "वह इस तरह से रखी हुई थी जैसे कोई अपने घर में फ्रिज रखता है। इसलिए चोरों के लिए इसे ले जाना आसान रहा।"

वेंकटेश ने बताया कि चोरों ने मशीन को उठाया और अपने साथियों के सहयोग से उसे एक वाहन में लादकर ले गए।

उन्होंने कहा कि ऐसा पता चला है कि रात 1.15 बजे हेलमेट पहने हुए दो आदमी एटीएम के अंदर आए थे और उन्होंने वहां बत्ती बुझा दी, इसके साथ कैमरे ने भी काम करना बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि 1.18 बजे वे एटीएम मशीन से बाहर निकले और उसे एक वाहन में रखकर वहां से चल दिए।

मशीन से पैसा निकालने के बाद उसे जला देने की वजह से चोरों की उंगलियों के निशान ले पाना मुश्किल है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+