राज्यसभा के लिए भाजपा में तेज हुई लामबंदी

अगले महीने राज्यसभा की खाली हो रही 56 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं में दलीय स्थिति के आधार पर इन 56 सीटों में भाजपा के खाते में 10-11 सीटें जाती दिख रही हैं। उत्तर प्रदेश की 11, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और महाराष्ट्र की छह-छह, बिहार की पांच, कर्नाटक और राजस्थान की चार-चार, मध्य प्रदेश और उड़ीसा की तीन-तीन, छत्तीसगढ़, पंजाब और झारखण्ड की दो-दो तथा उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश की एक-एक सीटों के लिए चुनाव होने हैं।

उत्तर प्रदेश की 11 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा के खाते में एकमात्र सीट जा रही है। इस एक सीट के लिए पार्टी के तीन दिग्गज लगे हुए हैं। ये हैं मुख्तार अब्बास नकवी, केसरीनाथ त्रिपाठी और संतोष गंगवार। तीनों पिछला लोकसभा चुनाव हार गए थे। सूत्रों की मानें तो नकवी की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है।

मध्यप्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान से पार्टी के हिस्से में दो-दो सीटें आने की संभावना है। मध्य प्रदेश से अनिल दवे का नाम लगभग तय माना जा रहा है लेकिन वहां की दूसरी सीट के लिए कई उम्मीदवार हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक दूसरी सीट पर किसी केंद्रीय नेता को उम्मीदवार बनाए जाने पर सहमति हुई है। फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी सहित कई इसके लिए लामबंद हैं। कर्नाटक में भी एक नाम राज्य इकाई को तो दूसरा केंद्र को तय करना है। वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू यहां से राज्यसभा में पहुंचने की जुगत में हैं। पार्टी के आर्थिक सेल के अध्यक्ष जगदीश शेट्टगार की उम्मीदवारी भी मजबूत मानी जा रही है।

उत्तरांचल से पार्टी के खाते में एक ही सीट जा रही है। इस एक सीट के लिए यहां भी कई दावेदार हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद खंडूरी, प्रवक्ता तरुण विजय, बच्ची सिंह रावत और मोहनसिंह ग्रामवासी के नाम हवा में तैर रहे हैं।

बिहार से भाजपा को राज्यसभा की एक सीट मिलनी तो तय है लेकिन दूसरी सीट अभी तय नहीं है। पार्टी के प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। छत्तीसगढ़ से नंद कुमार साय का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

ज्ञात हो कि चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति तय करती है लेकिन नए अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अभी तक चुनाव समिति का गठन नहीं किया है, इसलिए तय हुआ है कि संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे। इस बारे में पूछे जाने पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस को बताया, "संसदीय बोर्ड की बैठक में पूरी संभावना है कि राज्यसभा के उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाए।"

उम्मीदवारों के नामों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "यह तो संसदीय बोर्ड ही तय करेगा।" संसदीय बोर्ड की बैठक शुक्रवार को बुलाई गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+