उत्तर और मध्य भारत में तपिश जारी (राउंडअप)

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों के दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भीषण लू का असर जारी रहेगा।

दिल्ली के लोगों को बुधवार को भी तपिश से कोई राहत नहीं मिली। चढ़ते पारे के बीच बिजली और पानी की कमी ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "बुधवार का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।" इस सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं है और तापमान में वृद्धि हो सकती है।

पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 47 डिग्री जबकि हरियाणा के हिसार का तापमान 47.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री, जबकि पटियाला मं 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

उत्तर प्रदेश में भी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। राज्य में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को पार गया है और लोग लू से बेहाल हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा आगरा का अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 40.9 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 41.9 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का 39.4 डिग्री सेल्सियस और लखनऊ का 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि झुलसाने वाली गर्मी से अभी अगले कुछ दिन राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तापमान में लगातार इजाफा पश्चिमी हवाओं की वजह से हो रहा है जो राजस्थान से यहां पहुंच रही हैं।

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी जारी है और लू झुलसा देने वाली है। पारा अब भी 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, वहीं प्रदेश में सबसे गर्म गुना रहा जहां 48 डिग्री सेल्सियस पारा रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के अनेक हिस्सों में तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया, परंतु गर्मी का असर बना हुआ है। भोपाल में अधिकतम तापमान 43़ 7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 41़ 3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर 46़1 डिग्री सेल्सियस और जबलपु में 44़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और लू का कहर जारी रहेगा।

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद बिहार के अधिकांश हिस्सों में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन उमस से लोग बेहाल हैं। बुधवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 27.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 25.5 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 24 डिग्री सेल्सियस रहा। बिहार के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने बुधवार को बताया कि अगले 24 घंटों के भीतर मौसम में ज्यादा तब्दीली होने के आसार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

आईएमडी के अनुसार अगले 48 घंटों के भीतर पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ आंधी आ सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+