कोलंबिया में मूसलाधार बारिश, 18 मरे
बोगोटा, 26 मई (आईएएनएस)। कोलंबिया में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश की वजह से कम से कम 18 लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बारिश के साथ कोलंबिया के 134 नगरों में में बाढ़, भूस्खलन और तूफान से भी 84,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
आपात विभाग ने बताया कि 87 लोग घायल भी हुए हैं और पांच अभी भी लापता है। यहां कुल 15,000 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications