लखनऊ में ईनामी डकैत मारा गया
यहां के पिकनिक स्पॉट रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर बुंदेलखंड के बीहड़ों के कुख्यात डकैत बिचौली को करीब आधा घंटे तक चली मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसके कब्जे से दो राइफल, एक पिस्तौल और एक रिवाल्वर बरामद की गई।
लखनऊ के पुलिस अधीक्षक(ट्रांस गोमती) अब्दुल हमीद ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि किसी व्यापारी के अपहरण के सिलसिले में बिचौली साथियों के साथ लखनऊ आया है। जब पिकनिक स्पॉट के पास उसकी घेराबंदी की गई तो उसने पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।
बिचौली चित्रकूट का रहने वाला था और उस पर वहां के विभिन्न थानों में हत्या, अपहरण और लूट के तकरीबन एक दर्जन के अधिक मामले दर्ज थे। सरकार की तरफ से उसके ऊपर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित था। हमीद ने कहा कि बिचौली के फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications