जमैका में हिंसा, 30 मरे
मेक्सिको सिटी, 26 मई (आईएएनएस)। जमैका की राजधानी किंग्सटन में पुलिस और मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियों के बीच जारी हिंसक झड़पों में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बीते सप्ताहांत से आरंभ हुई हिंसा में तीन सुरक्षाकर्मी भी मारे गए है। हिंसा में 25 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।
पिछले दिनों हिंसा उस समय आरंभ हुई जब सुरक्षाकर्मियों ने कुख्यात तस्कर क्रिस्टोफर कोक को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। कोक अमेरिका में भी वांछित है।
माना जा रहा है कि कोक किंग्स्टन के बाहरी इलाके त्रिवोली गरडस में छिपा है। वैसे जमैका की सरकार ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि इस अपराधी को अमेरिका प्रत्यर्पित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications