गाजा मे बमबारी, 15 घायल
गाजा, 26 मई (आईएएनएस)। इजरायली सेना के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार को गाजा पट्टी में फिलीस्तीनी संगठन हमास के दो ठिकानों को निशाना बनाकर बमबारी की। इसमें कम से कम 15 लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इजरायल के एफ-16 विमानों ने हमास के प्रशिक्षण शिविरों को निशाना बनाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गाजा हवाई अड्डे के निकट विस्फोटों की आवाज भी सुनी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications