मायावती के पास 88 करोड़ की संपत्ति
मायावती ने विधान परिषद चुनाव के नामांकन के दौरान चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार दुबे को दिए अपने शपथपत्र में यह जानकारी दी।
मायावती ने अपने शपथ पत्र में बताया कि उनके पास 11 करोड़ रुपये बैंक डिपॉजिट, 13 लाख रुपये नगद, एक करोड़ रुपये के जेवरात और लखनऊ के नेहरू रोड पर एक करोड़ 80 लाख रुपये की जमीन है। इसके अलावा दिल्ली के एस.पी. मार्ग में 54 करोड़ रुपये की लागत का मकान, कनॉट प्लेस में 3.32 करोड़ रुपये के दो फ्लैट व कुछ अन्य जायदाद मिलाकर कुल 88 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है।
इतनी संपत्ति होने के बावजूद मायावती के पास उनकी निजी कार नहीं है। मायावती के साथ बसपा के सात अन्य उम्मीदवारों ने भी विधान परिषद चुनाव के लिए आज नामांकन किया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में बसपा 8 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications