मुलायम ने जया को राज्यसभा के लिए फिर नामित किया (लीड-1)

मुलायम के इस कदम को किसी समय उनके अभिन्न सहयोगी रहे अमर सिंह को अलग-थलग करने के लिए उठाया गया माना जा रहा है।

लखनऊ में पार्टी मुख्यालय की तरफ से बुधवार को सपा के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश यादव के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गई है। अखिलेश ने कहा है कि सपा संसदीय बोर्ड ने जया के नाम पर आखिरी मुहर लगाई। जया के साथ ही पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रशीद मसूद को भी राज्यसभा के लिए नामित किया है।

अखिलेश ने बयान में कहा है, "सपा संसदीय बोर्ड ने राज्यसभा के लिए जया बच्चन और रशीद मसूद को नामित करने का निर्णय लिया है।"

जया बच्चन, अभिनेता अमिताभ बच्चन की पत्नी हैं और पूर्व सपा नेता अमर सिंह से उनकी करीबी जगजाहिर है। अमर सिंह ने अक्सर यह बात कही है कि बच्चन परिवार उनके लिए उनके खुद के परिवार की तरह है। जया बच्चन ने भी अमर सिंह को पार्टी से निकाले जाने के पहले उनका समर्थन किया था, लेकिन बाद में जया ने अमर से दूरी बना ली।

अमर सिंह को जब सपा से निकाला गया था तब उनके कई करीबियों जयाप्रदा, संजय दत्त, मनोज तिवारी ने सपा से नाता तोड़ लिया था। पिछले दिनों लखनऊ में अमर सिंह ने जया बच्चन के बारे में संवाददाताओं द्वारा पूछा जाने पर कहा था, "इस परिवार से मेरे पारिवारिक रिश्ते हैं और उनके बारे में मैं कुछ नहीं कहूंगा।"

ज्ञात हो कि जुलाई में राज्यसभा से अवकाश ग्रहण कर रहे उत्तर प्रदेश के 11 राज्यसभा सदस्यों में सात सपा से हैं। लेकिन वर्तमान समय में सपा केवल दो राज्यसभा सीटें ही जीत पाने की स्थिति में है। इन सीटों के लिए अधिसूचना 31 मई को जारी की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+