जाति आधारित जनगणना पर मंत्री समूह लेगा निर्णय (लीड-1)

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, "केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस मसले को मंत्रियों के समूह को सौंपने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।"

सूत्र ने बताया, "मंत्रिमंडल की बैठक में इस मुद्दे पर गहन चर्चा हुई। इस दौरान यह महसूस किया गया कि मंत्रियों के एक समूह का इस पर विचार करना सबसे बेहतर रहेगा। इस बारे में मंत्रियों का समूह गठित किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।"

लेकिन सूत्रों ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि क्या मंत्रियों के समूह का नेतृत्व वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी करेंगे।

उल्लेखनीय है कि हाल में संपन्न हुए बजट सत्र के दौरान सत्ताधारी और विपक्षी, दोनों पार्टियों ने संसद में जाति आधारित जनगणना कराए जाने की मांग की थी। इसके बाद इस पर पूरी कवायद शुरू हुई।

सत्र समापन के दिन मनमोहन सिंह ने सात मई को कहा था, "गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने जनगणना-2011 के मुद्दे पर एक विस्तृत बयान तैयार किया है। मुझे सदन में सभी वर्गो से आने वाले सदस्यों के विचारों के बारे में जानकारी है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि मंत्रिमंडल इस पर जल्द ही कोई निर्णय लेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+