आइजनहावर को मिला था परग्रहियों से मिलने का न्योता
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक न्यू हैम्पशायर के सेवानिवृत राज्य प्रतिनिधि हेनरी डब्ल्यू. मैक्एल्रॉय जूनियर ने इस बात का दावा किया है।
मैक्एल्रॉय के मुताबिक आइजनहावर को इस बात की जानकारी दी गई थी कि पृथ्वी पर परग्रही आते हैं और उन्हें उनसे मिलने का न्यौता भी दिया गया था।
मैक्एल्रॉय ने कहा कि उन्होंने वे दस्तावेज देखे हैं, जिनके माध्यम से धरती पर परग्रहियों की मौजूदगी का दावा पेश किया गया है।
अमेरिका में इन दिनों परग्रहियों से जुड़ा एक अलग कमीशन बनाने की कवायद चल रही है। अमेरिकी कांग्रेस के लिए न्यू हैम्पशायर के निर्वाचित सदस्य इन दिनों इस पर काम कर रहे हैं। संभवत: अगस्त 2010 में डेनवर में होने वाले चुनावों के बाद 'एक्ट्राटेरेस्टेरियल अफेयर्स कमिशन' का गठन किया जाए।
पत्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि 'एक्ट्राटेरेस्टेरियल अफेयर्स कमिशन' का मुख्य काम धरती पर आने वाले यूएफओ (उड़न तस्तरी) के बारे में जानकारी जमा करना और उस संबंध में सरकार को जानकारी देना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications