राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील चीन पहुंचीं
इसके अलावा भारतीय शैली में बना बौद्ध मंदिर का वह उद्घाटन करेंगी व शंघाई में चल रही विश्व प्रदर्शनी को भी देखेंगी।
उनका विशेष विमान शाम छह बजे बीजिंग हवाई अड्डे पर उतरा, जहां चीन के सहायक विदेश मंत्री हू झेंग्यू ने उनकी अगवानी की।
पाटील बीजिंग के अलावा शंघाई व लुयोयांग का भी दौरा करेंगी। 26 से 31 मई के दौरान वह बीजिंग में गुरुवार को चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ से मुलाकात करेंगी। द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों क्षेत्रीय मसलों व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इससे हाल के दिनों में सीमा विवाद को लेकर बढ़े तनाव में कमी आएगी व दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों में सुधार आएगा।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications