मप्र में हायर सेकेंडरी के परीक्षा परिणाम घोषित
परीक्षा परिणाम बुधवार को प्रदेश की स्कूल शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनीस ने एक समारोह मे जारी किए। इस बार हायर सेकेंडरी परीक्षा में 68 प्रतिशत नियमित और 35 प्रतिशत स्वाध्यायी छात्रों ने सफलता हासिल की है। सरकारी स्कूलों के 72़ 66 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, वहीं अशासकीय स्कूलों के 64़ 05 प्रतिशत छात्र ही पास हुए हैं।
इसके अलावा छात्राओं का परिणाम छात्रों के मुकाबले बेहतर रहा है। 64़ 38 छात्रों के मुकाबले 74.53 छात्राओं ने सफ लता हासिल की है।
परीक्षा में कुल 4,20,075 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 2,86,593 सफ ल हुए हैं। इसके अलावा 65,866 स्वाध्यायी परीक्षार्थियों मे 23,329 सफ ल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications