दिल्ली उच्च न्यायालय ने एयर इंडिया की हड़ताल पर रोक लगाई
भारतीय राष्ट्रीय विमानन कंपनी लिमिटेड की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने यह रोक लगाई। कंपनी ने याचिका में हड़ताल को अवैध, अमान्य और अप्रभावी करार देने की मांग की थी।
मंगलवार को एयर इंडिया के 15,000 से अधिक कर्मचारी वेतन मिलने में देरी और मैंगलोर में हुए विमान हादसे के बाद इस बारे में मीडिया से बात करने पर रोक लगाए जाने संबंधी आदेश के विरोध में हड़ताल पर चले गए थे।
नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने कहा है कि एयर इंडिया कर्मचारियों की हड़ताल 'अवैध' है। हड़ताल के दौरान करीब 140 उड़ानों को रद्द या मार्गपरिवर्तन किए जाने से यात्री बेहद नाराज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications