बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स 365 अंक उछला (राउंडअप)
सेंसेक्स पिछले कारोबारी सत्र के अंतिम स्तर 16,022 अंक के मुकाबले 2.28 प्रतिशत बढ़कर 16,387.84 अंक पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी पिछले कारोबारी सत्र के अंतिम स्तर 4,806.75 के मुकाबले 2.3 प्रतिशत बढ़कर 4,917.40 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान सेंसेक्स ने 16410.35 के ऊपरी और 16069.78 के निचले स्तर तक कारोबार किया। निफ्टी ने 4925.45 के ऊपरी और 4807.30 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
सेंसेक्स में शामिल हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (7.30 फीसदी), टीसीएस (5.36 फीसदी), टाटा मोटर्स (5.28 फीसदी) और जयप्रकाश एसोसिएट्श (5.17 फीसदी) के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई। रिलायंस कम्युनिकेशंस (2.56 फीसदी) और एसीसी (1.34 फीसदी) के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 95.97 अंक बढ़कर 6,584.97 अंक पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 137.75 अंक बढ़कर 8,313.99 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी का रुख था। सूचना प्रोद्योगिकी क्षेत्र (3.48 प्रतिशत), रियलिटी क्षेत्र (3.01 प्रतिशत), धातु क्षेत्र (2.98 प्रतिशत) और ऑटो मोबाइल क्षेत्र (2.02 प्रतिशत) में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु सेक्टर (0.41 फीसदी) में सबसे कम बढ़त दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा। कुल 1886 कंपनियों शेयरों में तेजी जबकि 901 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications