पटना पहुंचे दलाई लामा, स्मृति पार्क का उद्धाटन करेंगे
दलाई लामा के दोपहर में पटना पहुंचने पर हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया।
बुद्ध स्मृति पार्क पटना जंक्शन के सामने 22 एकड़ भूमि में फैला है। इसके निर्माण में करीब 125 करेाड़ रुपये खर्च किए गए हैं। पार्क में बनने वाले 200 फुट ऊंचे स्तूप का निर्माण भगवान बुद्ध के 2550वें महापरिनिर्वाण वर्ष की समृति के रूप में किया गया है। उद्धाटन मौके पर श्रीलंका, म्यांमार, थाइलैंड, जापान और इंडोनेशिया के बौद्ध धर्मावलंबियों के पहुंचने की संभावना है।
पार्क में 'ध्यान केंद्र' का भी निर्माण कराया गया है जहां लोग ध्यान लगा सकेंगे। पार्क के उद्धाटन के मौके पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications