सेंसेक्स 365, निफ्टी में 111 अंकों की तेजी (लीड-1)
सेंसेक्स पिछले कारोबारी सत्र के अंतिम स्तर 16,022 अंक के मुकाबले 2.28 प्रतिशत बढ़कर 16,387.84 अंक पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी पिछले कारोबारी सत्र के अंतिम स्तर 4,806.75 के मुकाबले 2.3 प्रतिशत बढ़कर 4,917.40 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 95.97 अंक बढ़कर 6,584.97 अंक पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 137.75 अंक बढ़कर 8,313.99 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी का रुख था। सूचना प्रोद्योगिकी क्षेत्र (3.48 प्रतिशत), रियलिटी क्षेत्र (3.01 प्रतिशत), धातु क्षेत्र (2.98 प्रतिशत) और ऑटो मोबाइल क्षेत्र (2.02 प्रतिशत) में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications