ग्रीस के राजमार्ग पर मेंढकों का कब्जा!
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक उत्तरी समुद्रतटीय शहर थेसालोनिकी और तुर्की की सीमा से लगे एक अन्य शहर को जोड़ने वाले इग्नाटिया हाईवे पर मेंढकों की उपस्थिति के कारण गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह थम गई।
अचानक सड़क पर आए मेंढकों को देखकर कई कार चालक घबरा गए और इस कारण कई दुर्घटनाएं हो गईं। यातायात पुलिस को मेंढकों को सड़क से हटाने में दो घंटे से अधिक समय लग गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications