जाति आधारित जनगणना पर फैसला करेगा मंत्रियों का समूह
नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। देश में जाति आधारित जनगणना पर फैसला करने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को मंत्रियों के एक समूह को सौंप दी।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आधिकारिक सूत्रों ने बताया, "केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस मसले को मंत्रियों के समूह को सौंपने को सैद्धांतिक मंजूरी दी है।"
सूत्रों ने बताया, "मंत्रिमंडल की बैठक में इस मुद्दे पर गहन चर्चा हुई। इस दौरान यह महसूस किया गया कि मंत्रियों के एक समूह का इस पर विचार करना सबसे बेहतर रहेगा। इस बारे में मंत्रियों का समूह का गठन करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।"
उल्लेखनीय है कि बजट सत्र के दौरान संसद में कुछ विपक्षी दलों ने जाति आधारित जनगणना कराए जाने की मांग की थी। इसके बाद इस पर पूरी कवायद शुरू हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications