लोकसभाध्यक्ष ने बुद्ध पूर्णिमा पर राष्ट्र को बधाई दी
नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर राष्ट्र को बधाई दी है। गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा है।
कुमार ने बुधवार के अपने संदेश में गौतम बुद्ध द्वारा दिखाए गए महान पथ की याद दिलाते हुए लोगों से इस विशेष दिन बुद्ध के अहिंसा, समानता, शांति और आध्यात्मिक मुक्ति के पथ पर चलने का संकल्प लेने के लिए कहा।
उन्होंने कहा, "भगवान बुद्ध का मध्यम मार्ग आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना कि उस वक्त था जब उन्होंने सारनाथ में अपने धर्मचक्र परिवर्तन धर्मोपदेश में इसके संबंध में कहा था।"
कुमार ने कहा, "यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अतिवाद और हिंसा के विचारों से दूर रहने और अहिंसा, करुणा और विश्व बंधुत्व के मार्ग पर चलने की बात कहता है।"
उन्होंने कहा, "मैं यह उम्मीद करती हूं कि क्षमा और दयालुता हमेशा हमारे कार्यो को प्रभावित करते रहेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications