ऊर्जा सुरक्षा के लिए सहयोग बढ़ाएंगे चीन, अमेरिका

बीजिंग, 26 मई (आईएएनएस)। चीन और अमेरिका ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों में स्थिरता के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर राजी हो गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर दो दिन तक चली द्विपक्षीय वार्ता के बाद मंगलवार को जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि दुनिया के बड़े ऊर्जा उत्पादक और उपभोक्ता देश चीन और अमेरिका ने ऊर्जा सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की है।

दोनों देश अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में पारदर्शिता बढ़ाने, तेल कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव रोकने और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी एवं अन्य संगठनों से सहयोग बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे।

बयान में कहा गया कि सूचना का आदान-प्रदान और तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए एक विशेष दल का गठन किया जाएगा।

दोनों देश नाभिकीय ऊर्जा सुरक्षा के लिए इन योजनाओं में आपसी सहयोग बढ़ाएंगे और अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देंगे।

बयान में कहा गया कि आने वाले दशकों में दोनों देशों में ऊर्जा सुरक्षा के लिए वाहनों को विविध स्रोतों से ऊर्जा उपलब्ध कराना काफी महत्वपूर्ण होगा। इसके लिए दोनों देश बिजली से चलने वाली कारों, ऊर्जा की कम खपत वाली तकनीक और ऊर्जा के अन्य विकल्पों को बढ़ावा देंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+